हिमाचल में आज से 5 दिन बारिश-बर्फबारी:मौसम विभाग का 28 फरवरी को येलो अलर्ट
हिमाचल प्रदेश में आज से मौसम फिर करवट बदलेगा। मौसम विभाग के अनुसार, कम ऊंचे क्षेत्रों को छोड़कर आज, कल व परसों मध्यम व अधिक ऊंचे इलाकों में बारिश-बर्फबारी हो सकती है। इससे तापमान में भी गिरावट होगी। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 फरवरी को कुछेक जगह आंधी तूफान का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दिन प्रदेशभर में बारिश-बर्फबारी की संभावना है।इससे प्रदेश में ठंड एक बार फिर लौट सकती है। एक और दो मार्च को भी मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है।कई शहरों का तापमान सामान्य से 8 डिग्री तक ज्यादावहीं, बीते 2 दिन के दौरान तापमान में काफी उछाल आया है। कई शहरों का पारा सामान्य से 8 डिग्री सेल्सियस तक अधिक हो गया है। बीते 24 घंटे में ऊना का अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 7.5 डिग्री ज्यादा है।इसी तरह शिमला का अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री पहुंच गया, यहां भी तापमान सामान्य से 7 डिग्री अधिक है।कुफरी का तापमान भी 13 डिग्री पहुंचाअमूमन फरवरी में बर्फ से ढके रहने वाले कुफरी का अधिकतम तापमान भी बढ़कर 13.2 डिग्री हो गया है। उधर, सुंदरनगर का अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री, धर्मशाला 24, नाहन 26.4, सोलन 26, मनाली 16, मंडी 27, बिलासपुर 28.5, चंबा 25.8 डिग्री और हमीरपुर का अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री पहुंच गया।
More Stories
Himachal Cabinet Meeting: इस दिन हो सकती है हिमाचल कैबिनेट की बैठक, भोटा अस्पताल से संबंधित लैंड सीलिंग…
हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक 12 दिसंबर को हो सकती है। यह बैठक राज्य सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल...
शीत ऋतु की तैयारियों के दृष्टिगत बैठक आयोजित
अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय यादव ने विभिन्न विभागों को निर्देश दिए है कि शीत ऋतु के दृष्टिगत विभिन्न तैयारियां पूर्ण...
5 दिसम्बर को विद्युत आपूर्ति बाधित
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत 5 दिसम्बर, 2024 को विद्युत...
किसानों से फसलों का बीमा करवाने का आग्रह
ज़िला सोलन में रबी मौसम 2024-25 में गेहूं तथा जौ की फसल का बीमा करवाने की अंतिम तिथि 15 दिसम्बर,...
उपायुक्त की अध्यक्षता में एन.एच.ए.आई. के साथ समीक्षा बैठक आयोजित
उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा की अध्यक्षता में आज यहां परवाणु से लेकर सोलन-शिमला ज़िला की सीमा तक भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग...
सोलन के कंडाघाट में सड़क किनारे पलटी बस, दो दर्जन यात्री घायल, इस वजह से हुआ हादसा
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से टनकपुर जा रही उत्तराखंड रोडवेज की बस पलटने से करीब दो दर्जन यात्री घायल...
Average Rating