
सुनील कपूर होंगे अब राज्य कर एवं आबकारी अधिकारी संघ के प्रधान तो वरिष्ठ उपप्रधान बने चमन धीमान…
राज्य कर एवं आबकारी अधिकारी संघ का महासम्मेलन बिलासपुर में रविवार को संपन्न हुआ। जिसमें सभी जिला से कुल 80 सदस्य मौजूद रहे। इसमें सर्वसम्मति से सुनील कपूर सहायक राज्य कर एवं आबकारी अधिकारी जिला सोलन को प्रधान चुना गया। इसके उपरांत महासम्मेलन में अन्य पदों के लिए भी सर्वसम्मति से चुनाव संपन्न हुए। जिसमें महासचिव राजेंद्र मोल्टा ( धर्मपुर वृत्त सोलन ) वरिष्ठ उप प्रधान चमन धीमान ( सोलन ) प्रेस सचिव आदित्य महाजन (कांगड़ा) कोषाध्यक्ष अंकित सिंह (परवाणु) चुने गए। इसके अलावा वरिष्ठ सलाहकार कुलदीप जमवाल (हमीरपुर) सलाहकार रुपिद्र सिंह ( सोलन ) कानूनी सलाहकार दीपक डोगरा (ऊना) उप प्रधान सुलक्षणा (शिमला) और धर्मपाल धीमान (कांगड़ा) से चयनित हुए हैं। इसके अलावा आम सभा में विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की गई। जिसमें विभाग का पुनर्गठन अति शीघ्र किया जाए। पदोन्नति संबंधित विसंगति को दूर किया जाए। जीएसटी अधिनियम 2017 के तहत शक्तियों को पुनः नोटिफिकेशन किया जाए। तथा आवासीय सुविधाएं उपलब्ध करवाने के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर आम सभा में विस्तार पूर्वक चर्चा हुई।
More Stories
Himachal Cabinet Meeting: इस दिन हो सकती है हिमाचल कैबिनेट की बैठक, भोटा अस्पताल से संबंधित लैंड सीलिंग…
हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक 12 दिसंबर को हो सकती है। यह बैठक राज्य सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल...
शीत ऋतु की तैयारियों के दृष्टिगत बैठक आयोजित
अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय यादव ने विभिन्न विभागों को निर्देश दिए है कि शीत ऋतु के दृष्टिगत विभिन्न तैयारियां पूर्ण...
Maharashtra: CM के नाम पर 11 दिन बाद भी मुहर नहीं लगने पर विपक्ष ने ली चुटकी, कहा- चूहे बिल्ली का खेल चल रहा
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति को शानदार जीत मिली। हालांकि परिणाम सामने आने के एक सप्ताह से अधिक समय बाद भी...
खेलों के माध्यम से स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को आत्मसात करें छात्र – संजय अवस्थीदाड़लाघाट में दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता सम्पन्न
अर्की विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए मानसिक एकाग्रता, नियमित व्यायाम एवं परिश्रम...
5 दिसम्बर को विद्युत आपूर्ति बाधित
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत 5 दिसम्बर, 2024 को विद्युत...
किसानों से फसलों का बीमा करवाने का आग्रह
ज़िला सोलन में रबी मौसम 2024-25 में गेहूं तथा जौ की फसल का बीमा करवाने की अंतिम तिथि 15 दिसम्बर,...