
सोलन के आंजी में नेपाली मूल के व्यक्ति ने किया सुसाइड
सोलन शहर के आंजी में एक नेपाली मूल के 45 वर्षीय व्यक्ति के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आगामी जांच शुरू कर दी है और शव का पोस्टमार्टम आज क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में करवाया जा रहा है।
SP सोलन वीरेंद्र शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शहर के आंजी में बीती देर रात एक नेपाली मूल के व्यक्ति ने अपने घर के समीप खेतों में पेड़ पर फंदा लगाकर खुदकुशी की है। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान राम सिंह (45 वर्ष) के रूप में हुई है। जोकि अपने परिवार के साथ सोलन के आंजी में बलवंत सिंह के खेतों में काम करता था।
उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों से और परिवारजनों से पूछताछ की जा रही है। कि आखिर व्यक्ति द्वारा यह कदम क्यों उठाया गया है। फिलहाल पुलिस ने थाना सदर सोलन में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। वहीं, स्थानीय व्यक्ति संजय ठाकुर ने बताया की देर रात करीब साढ़े 11 बजे नेपाली मूल के व्यक्ति राम सिंह ने फंदा लगाकर खुदकुशी की है। जिस पर इसकी सूचना पुलिस को दी है। उन्होंने बताया कि यह व्यक्ति शहर के आंजी में खेतों में ठेके पर काम करता था। अपने परिवार के साथ यहां पर रह रहा था।
More Stories
Himachal Cabinet Meeting: इस दिन हो सकती है हिमाचल कैबिनेट की बैठक, भोटा अस्पताल से संबंधित लैंड सीलिंग…
हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक 12 दिसंबर को हो सकती है। यह बैठक राज्य सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल...
शीत ऋतु की तैयारियों के दृष्टिगत बैठक आयोजित
अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय यादव ने विभिन्न विभागों को निर्देश दिए है कि शीत ऋतु के दृष्टिगत विभिन्न तैयारियां पूर्ण...
खेलों के माध्यम से स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को आत्मसात करें छात्र – संजय अवस्थीदाड़लाघाट में दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता सम्पन्न
अर्की विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए मानसिक एकाग्रता, नियमित व्यायाम एवं परिश्रम...
5 दिसम्बर को विद्युत आपूर्ति बाधित
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत 5 दिसम्बर, 2024 को विद्युत...
किसानों से फसलों का बीमा करवाने का आग्रह
ज़िला सोलन में रबी मौसम 2024-25 में गेहूं तथा जौ की फसल का बीमा करवाने की अंतिम तिथि 15 दिसम्बर,...
डॉ. वाईएस परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी का 13वां दीक्षांत समारोह आयोजित
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज सोलन जिला के नौणी स्थित डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के...