
ऊना में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन:कार्यकर्ताओं की नारेबाजी, केंद्र सरकार को घेरा,
ऊना जिले में कांग्रेस ने SBI ब्रांच के बाहर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया, जिसका नेतृत्व ब्लॉक अध्यक्ष रविंद्र सहोड़ ने किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर वित्तीय संस्थानों को कमजोर करने के आरोप जड़े। रविंद्र सहोड़ ने कहा कि देश की वित्तीय स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। इसके लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार है। PM नरेंद्र मोदी चुनिंदा बड़े कारोबारियों पर अनुचित तरीके से सरकारी धन लुटाने में लगे हैं। कारोबारी लाखों-करोड़ों का कर्ज लेकर देश से भाग रहे हैं, सरकार उन पर कोई कार्रवाई नहीं कर पाई है। रविंद्र सहोड़ ने कहा कि LIC और SBI में गरीबों का पैसा जमा है। केंद्र सरकार उसे लोन के रूप में दे रही है। सरकारी संपत्तियां सरकारी पैसे पर खरीदी जा रही हैं। आज से 6 साल पहले जो 605वें नंबर पर था, वह 3 नंबर पर कैसे पहुंचा और अब दुनिया में 24वें नंबर पर पहुंच गया है। रविंद्र सहोड़ ने कहा कि अभी कांग्रेस ब्लॉक स्तर पर केंद्र सरकार को जगाने के लिए विरोध प्रदर्शन कर रही है। यदि आवश्यकता पड़ी तो कांग्रेस इसे जन आंदोलन बनाने से गुरेज नहीं करेगी। रविंद्र सहोड़ ने कहा कि LIC और SBI में गरीबों का पैसा जमा है। केंद्र सरकार उसे लोन के रूप में दे रही है। सरकारी संपत्तियां सरकारी पैसे पर खरीदी जा रही हैं। आज से 6 साल पहले जो 605वें नंबर पर था, वह 3 नंबर पर कैसे पहुंचा और अब दुनिया में 24वें नंबर पर पहुंच गया है। रविंद्र सहोड़ ने कहा कि अभी कांग्रेस ब्लॉक स्तर पर केंद्र सरकार को जगाने के लिए विरोध प्रदर्शन कर रही है। यदि आवश्यकता पड़ी तो कांग्रेस इसे जन आंदोलन बनाने से गुरेज नहीं करेगी।
More Stories
Himachal Cabinet Meeting: इस दिन हो सकती है हिमाचल कैबिनेट की बैठक, भोटा अस्पताल से संबंधित लैंड सीलिंग…
हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक 12 दिसंबर को हो सकती है। यह बैठक राज्य सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल...
शीत ऋतु की तैयारियों के दृष्टिगत बैठक आयोजित
अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय यादव ने विभिन्न विभागों को निर्देश दिए है कि शीत ऋतु के दृष्टिगत विभिन्न तैयारियां पूर्ण...
Maharashtra: CM के नाम पर 11 दिन बाद भी मुहर नहीं लगने पर विपक्ष ने ली चुटकी, कहा- चूहे बिल्ली का खेल चल रहा
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति को शानदार जीत मिली। हालांकि परिणाम सामने आने के एक सप्ताह से अधिक समय बाद भी...
5 दिसम्बर को विद्युत आपूर्ति बाधित
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत 5 दिसम्बर, 2024 को विद्युत...
किसानों से फसलों का बीमा करवाने का आग्रह
ज़िला सोलन में रबी मौसम 2024-25 में गेहूं तथा जौ की फसल का बीमा करवाने की अंतिम तिथि 15 दिसम्बर,...
Jairam Thakur: नेता प्रतिपक्ष बोले- गिरफ्तार किए गए क्रशर मालिकों पर आपदा के दौरान क्यों मेहरबान रही सरकार
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री से कई सवाल पूछे हैं और उनसे ईमानदारी से सवालों के जवाब देने का...