
राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को विदाई दी
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और प्रदेश मंत्रिमंडल के सदस्यों, नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर, विधायकगण, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू, जीओसी-इन-सी आरट्रेक लेफ्टिनेंट जनरल एस.एस. महल, कुलपतियों, राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने आज यहां राजभवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को विदाई दी।
इससे पहले, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा कार्य और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और विभिन्न गणमान्य लोगों ने राज्यपाल से भेंट की और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए राज्यपाल ने कहा कि वह हिमाचल प्रदेश से लोगों का स्नेह साथ ले जा रहे हैं। राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा कि उन्हें पूर्ण सहयोग और सम्मान मिला, जिसके लिए वह हमेशा हिमाचल की जनता के ऋणी रहेंगे।
More Stories
Himachal Cabinet Meeting: इस दिन हो सकती है हिमाचल कैबिनेट की बैठक, भोटा अस्पताल से संबंधित लैंड सीलिंग…
हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक 12 दिसंबर को हो सकती है। यह बैठक राज्य सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल...
शीत ऋतु की तैयारियों के दृष्टिगत बैठक आयोजित
अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय यादव ने विभिन्न विभागों को निर्देश दिए है कि शीत ऋतु के दृष्टिगत विभिन्न तैयारियां पूर्ण...
5 दिसम्बर को विद्युत आपूर्ति बाधित
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत 5 दिसम्बर, 2024 को विद्युत...
किसानों से फसलों का बीमा करवाने का आग्रह
ज़िला सोलन में रबी मौसम 2024-25 में गेहूं तथा जौ की फसल का बीमा करवाने की अंतिम तिथि 15 दिसम्बर,...
उपायुक्त की अध्यक्षता में एन.एच.ए.आई. के साथ समीक्षा बैठक आयोजित
उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा की अध्यक्षता में आज यहां परवाणु से लेकर सोलन-शिमला ज़िला की सीमा तक भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग...
सोलन के कंडाघाट में सड़क किनारे पलटी बस, दो दर्जन यात्री घायल, इस वजह से हुआ हादसा
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से टनकपुर जा रही उत्तराखंड रोडवेज की बस पलटने से करीब दो दर्जन यात्री घायल...
Average Rating