
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डगशाई ने पृथ्वी दिवस मनाया
पृथ्वी दिवस के उपलक्ष पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डगशाई में शनिवार को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें प्रश्नोत्तरी एवं स्वच्छता अभियान प्रमुख रहा। प्रधानाचार्य कमल किशोर शर्मा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार उक्त विद्यालय में पृथ्वी दिवस के उपलक्ष पर विद्यालय प्रांगण एवं खेल के मैदान की सफाई की गई साथ ही इस दौरान विद्यालय के विभिन्न हाउस के बीच प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाई गई प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम को विद्यालय में कार्यरत अंग्रेजी प्रवक्ता शशि किरण एवं उप प्रधानाचार्य चंद्र देव द्वारा करवाया गया।
जिसमें विंध्याचल हाउस दूसरे स्थान पर जबकि मंदाकिनी हाउस पहले स्थान पर रहा। प्रधानाचार्य ने वर्ल्ड अर्थ-डे यानी विश्व पृथ्वी दिवस की जानकारी देते हुए कहा कि यह हर साल 22 अप्रैल को मनाया जाता है । इस दिन को इंटरनेशनल मदर अर्थ डे के रूप में भी जाना जाता है। इसको मनाने का मकसद है कि लोग पृथ्वी के महत्व को समझें और पर्यावरण को बेहतर बनाए रखने के प्रति प्रत्येक विद्यार्थी जागरूक हों। साथ ही करोड़ों लोग मिलकर पृथ्वी से जुड़ी पर्यावरण की चुनौतियां जैसे क्लाइमेट चेंज. ग्लोबल वार्मिंग, प्रदूषण और जैवविविधता संरक्षण के लिए प्रयास करने में और जागरुक हों और इसमें तेजी लाएं। यही वजह है कि इस दिन पर्यावरण संरक्षण और पृथ्वी को बचाने का संकल्प लिया जाता है।
More Stories
Himachal Cabinet Meeting: इस दिन हो सकती है हिमाचल कैबिनेट की बैठक, भोटा अस्पताल से संबंधित लैंड सीलिंग…
हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक 12 दिसंबर को हो सकती है। यह बैठक राज्य सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल...
शीत ऋतु की तैयारियों के दृष्टिगत बैठक आयोजित
अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय यादव ने विभिन्न विभागों को निर्देश दिए है कि शीत ऋतु के दृष्टिगत विभिन्न तैयारियां पूर्ण...
खेलों के माध्यम से स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को आत्मसात करें छात्र – संजय अवस्थीदाड़लाघाट में दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता सम्पन्न
अर्की विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए मानसिक एकाग्रता, नियमित व्यायाम एवं परिश्रम...
5 दिसम्बर को विद्युत आपूर्ति बाधित
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत 5 दिसम्बर, 2024 को विद्युत...
किसानों से फसलों का बीमा करवाने का आग्रह
ज़िला सोलन में रबी मौसम 2024-25 में गेहूं तथा जौ की फसल का बीमा करवाने की अंतिम तिथि 15 दिसम्बर,...
डॉ. वाईएस परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी का 13वां दीक्षांत समारोह आयोजित
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज सोलन जिला के नौणी स्थित डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के...