
प्रतिभा सिंह बोलीं- बागी विधायकों के निलंबन में हुई जल्दबाजी, लोकसभा चुनाव में होगा नुकसान
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि विधायकों के निलंबन में जल्दबाजी की गई है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को इसका नुकसान होगा। हॉलीलॉज में पत्रकारों से बातचीत में प्रतिभा सिंह ने कहा कि जिन छह विधायकों का नाराज होना जायज है। उन्हें बिठाकर उनकी बात को सुना जाना चाहिए था। मैंने भी बातें हाईकमान के समक्ष रखी हैं। बीते रोज भी मामला पर्यवेक्षकों के समक्ष रखा है। उन्होंने कहा कि आज जो परिस्थिति बनी है उसे कई बार हाईकमान के समक्ष रखा है। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह की एक बहुत बड़ी राजनीतिक विरासत थी। वह क्या चाहते थे और क्या हो रहा है, इन सारी चीजों को हाईकमान के समक्ष रखा गया है। पार्टी आलाकमान को तय करना है कि आगे क्या करना है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि विक्रमादित्य सिंह मंत्री पद से इस्तीफा दिया है और वह अभी भी इस पर कायम है।
More Stories
Himachal Cabinet Meeting: इस दिन हो सकती है हिमाचल कैबिनेट की बैठक, भोटा अस्पताल से संबंधित लैंड सीलिंग…
हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक 12 दिसंबर को हो सकती है। यह बैठक राज्य सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल...
शीत ऋतु की तैयारियों के दृष्टिगत बैठक आयोजित
अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय यादव ने विभिन्न विभागों को निर्देश दिए है कि शीत ऋतु के दृष्टिगत विभिन्न तैयारियां पूर्ण...
Maharashtra: CM के नाम पर 11 दिन बाद भी मुहर नहीं लगने पर विपक्ष ने ली चुटकी, कहा- चूहे बिल्ली का खेल चल रहा
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति को शानदार जीत मिली। हालांकि परिणाम सामने आने के एक सप्ताह से अधिक समय बाद भी...
5 दिसम्बर को विद्युत आपूर्ति बाधित
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत 5 दिसम्बर, 2024 को विद्युत...
किसानों से फसलों का बीमा करवाने का आग्रह
ज़िला सोलन में रबी मौसम 2024-25 में गेहूं तथा जौ की फसल का बीमा करवाने की अंतिम तिथि 15 दिसम्बर,...
Jairam Thakur: नेता प्रतिपक्ष बोले- गिरफ्तार किए गए क्रशर मालिकों पर आपदा के दौरान क्यों मेहरबान रही सरकार
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री से कई सवाल पूछे हैं और उनसे ईमानदारी से सवालों के जवाब देने का...